फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Death of a young man due to drowning in Chhadan, there was uproar in the family

छाड़न में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 07 Oct 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man due to drowning in Chhadan, there was uproar in the family
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया चौबे (बलुआ) गांव स्थित दहताल के छाड़न में डूबकर 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। तैराकों ने चार घंटे की मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी युवक सिपाही राजभर छाड़न में नहाने गया था। किनारे नहाने के दौरान पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया। छाड़न किनारे नहा रहे अन्य लोगों ने हो हल्ला किया लेकिन सिपाही राजभर का कुछ पता नहीं चल सका। पानी में उतरे गांव के गोताखोरों ने चार घंटे बाद शव को बाहर निकाला। युवक अविवाहित था। युवक के पिता सरल राजभर और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed