फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body of youth missing for five days found in pit

गड्ढे में मिला पांच दिन से लापता युवक का शव

Sun, 10 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth missing for five days found in pit
बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बिगहीं गांव निवासी 22 वर्षीय युवक का शव रविवार की दोपहर गांव के पोखरे के पास गड्ढे में उतराया मिला। बांसडीहरोड थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प
विज्ञापन

बिगहीं गांव निवासी मनजी श्रीवास्तव (22) पुत्र दूधनाथ श्रीवास्तव छह अक्तूबर की सुबह अपने घर से निकला था। परिजनों ने काफी खोजबीन की पता न चलने बांसडीहरोड थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके गायब होने के पांचवें दिन गड्ढे से दुर्गंध आने लगा। शंका होने पर लोगों ने झाड़ियों के बीच पोखरे के पास गड्ढे जाकर देखा तो युवक का शव मिला। परिजनों समेत सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष बांसडीहरोड मंटू राम अपने हमराहियों के साथ पहुंचे। शव को बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष मंटू राम ने बताया कि युवक का शव पूरी तरह से सड़ चुका है। युवक के पिता की तरफ से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed