{"_id":"611d38ff8ebc3e7a1b253e7a","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-bushes-fear-of-murder-ballia-news-vns6066754108","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
भीमपुरा। कसेसर-कसौंडर नहर मार्ग पर बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक के गले में रस्सी के निशान व बाए पैर की उंगलियों में हल्की चोट के निशान थे। पुलिस को मौके से गांठ बंधी रस्सी भी बरामद हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया।
थाना क्षेत्र के कसेसर गरीब बस्ती निवासी विवेक (25) का शव कसेसर-कसौन्डर नहर मार्ग पर झाड़ियों के बीच मिला। परिजनों की मानें तो किसी के फोन आने के बाद वह रात्रि को निकला था। करीब दस बजे के आसपास वापस न आने पर परिजन उसके मोबाइल पर फोन किए लेकिन नहीं उठा। इसके बाद उसे ढूंढने लगे लेकिन वह नहीं मिला। सुबह उसके शव की सूचना पाकर उसकी हत्या का आरोप लगाने लगे।
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। शव के बगल झाड़ियों में रस्सी व नहर में उसके चप्पल मिले। युवक का मोबाइल फोन नहीं मिला। परिजनों के बयान और लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस इसे आशनाई में हुई हत्या मान रही है। जिसके आधार पर जांच में जुट गई है। इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिवनारायण वैश, फोरेंसिक टीम व एसओजी भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी राजकरन नैय्यर भी घटना स्थल पर पहुंचे और मातहतों से घटना के बाबत जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो इस हत्याकांड में कई अहम सुराग हाथ लग गए हैं। पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी।