फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body of young man found hanging on fan in room

Ballia News: कमरे में पंखे पर लटका मिला युवक का शव

Thu, 26 Oct 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging on fan in room
रसड़ा/चिलकहर। रसड़ा कोतवाली के संवरा गांव के पंडितपुरा में बुधवार को एक युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। संवरा चौकी के पंडितपुर गांव निवासी उमेश यादव उर्फ मेली (38) की बुधवार को परिवार वालों से किसी बात को बहस हो गई। उसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर गई तो उमेश का शव पंखे पर लटका हुआ था। मृतक के पिता रामाशंकर यादव रिटायर्ड फौजी हैं। उमेश की दो पुत्रियों और पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि परिवारिक कलह के कारण युवक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed