{"_id":"62e8c5ca7cf1673ff31f025e","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-tree-identified-with-aadhar-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, आधार कार्ड से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, आधार कार्ड से हुई पहचान
Tue, 02 Aug 2022 12:09 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:09 PM IST
सार
बलिया में फेफना थाना के सागरपाली गांव के खेत स्थित पेड़ से 26 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सहतवार थाना के दुधइला निवासी पिंटू राम के रूप में हुई।
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया में फेफना थाना के सागरपाली गांव के खेत स्थित पेड़ से 26 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सुबह पेड़ पर लटकते शव को देख क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना पाकर पहुंचे थाना प्रभारी पारसनाथ सिंह ने जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सहतवार थाना के दुधइला निवासी पिंटू राम पुत्र सोहसित राम के रूप में की।
विज्ञापन
शिनाख्त के बाद परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। अभी तक परिवार के लोग थाने नहीं पहुंचे थे। परिजनों के आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मौत को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस गुत्थी को सुलझाने में लगी है।
विज्ञापन
उधर, सोनभद्र के रन्नू गांव निवासी शिव नारायण (30) का शव घर से करीब पचास मीटर दूर सीधा के पेड़ के नीचे पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के गले में फंदे की तरह गमछा बंधा था। ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य ने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची दुद्धी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन