फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body of young man drowned in river found on third day

Ballia News: नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन मिला शव

Sat, 01 Mar 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man drowned in river found on third day
रेवती। तिलापुर गांव के सामने महाशिवरात्रि के दिन नाव से गिरकर सरयू नदी में डूबे झरकटहा गांव निवासी गुड्डू गुप्ता (32) का शव तीसरे दिन शुक्रवार को तिलापुर से लगभग डेढ़ किलोमीटर पूरब नदी के किनारे उतराया मिला। झरकटहा गांव निवासी गुड्डू गुप्ता गांव के कुछ लोगों के साथ सरयू नदी के उस पार बिहार स्थित महेंद्रानाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक कर नाव से वापस गांव आ रहा था। तिलापुर घाट के सामने बीच नदी में अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया था। पुलिस ने शव की तलाश के कई तलाशी अभियान चलाया। शुक्रवार को शव मिला। मौके पर पहुंचे एसआई अवलेह त्रिपाठी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed