फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body of Surendra drowned in boat accident found after 24 hours

Ballia News: नाव हादसा में डूबे सुरेंद्र का 24 घंटे बाद मिला शव

Tue, 23 May 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of Surendra drowned in boat accident found after 24 hours
बलिया। माल्देपुर संगम घाट पर नाव हादसा के 24 घंटे बाद मंगलवार की सुबह लापता सुरेंद्र यादव के शव को एनडीआरएफ ने खोज निकाला। शव देख घाट पर मौजूद परिजन रोने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही नाव हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन

वाराणसी से आई एनडीआरफ की 24 सदस्यीय टीम दूसरे दिन पांच आईआरबी बोट से सुबह परिजनों व पुलिस के साथ नदी में शव की तलाश में लग गई थी। गोताखोर भी लगे थे। खोजबीन के दौरान प्लाटून पुल से पूरब कुछ दूरी पर शव मिला, जिसकी शिनाख्त उनके चचेरे भाई ने की।
विज्ञापन

एनडीआरएफ ने शव को घाट पर लाया, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया। घाट पर मौजूद परिजन शव देखकर रोने बिलखने लगे। सीओ अशोक मिश्रा व थाना प्रभारी रोहन राकेश दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे। नाव हादसे के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा घाट पर नहाने वालों की भीड़ नहीं थी। वहीं, दूसरी तरफ अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने घर की छुट्टी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि मुंडन संस्कार के दौरान माल्देपुर घाट पर सोमवार को श्रद्धालुओं से भारी नाव पलट गई थी। इसमें सोमवार को तीन महिलाओं की मौत हुई थी। पांच को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुरेंद्र यादव लापता चल रहे थे। उनकी तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed