फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dead body of Prayagraj resident found in pond

तालाब में मिला प्रयागराज निवासी का शव

Thu, 02 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
dead body of Prayagraj resident found in pond
सिकन्दरपुर। थाना क्षेत्र के काजीपुर चकिया गांव में बृहस्पतिवार की सुबह 38 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। युवक की शिनाख्त छोटेलाल उर्फ अजय पटेल (38) निवासी फूलपुर प्रयागराज के रूप में हुई।
विज्ञापन

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर चकिया गांव में शौच करने के लिए निकले ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह गांव से सटे कब्रिस्तान के बगल में स्थित मुन्ना खान के तालाब में शव उतराया देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने उच्चधिकारियों को सूचना दी। सीओ राजेश कुमार तिवारी, एसएचओ राजेश यादव, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा आदि ने पड़ताल शुरू की। तालाब में गोताखोर की सहायता से खोजबीन कराई तो एक मोटरसाइकिल भी पानी में डूबी मिली। पता चला कि मोटरसाइकिल मुस्तफाबाद निवासी बबलू वर्मा की है।
विज्ञापन

बबलू वर्मा ने बताया कि 28 नवंबर को उन्होंने अपने मित्र संजय तुरहा की पत्नी बबीता के अनुरोध पर बाइक दी थी। बाइक उस दिन वापस नहीं मिली। वहीं, बबीता देवी ने कहा कि अपने रिश्तेदार को न्योते पर जाने के लिए बाइक दी थी। उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव ने बताया कि फूलपुर प्रयागराज निवासी छोटेलाल उर्फ अजय बहुभोज में शामिल होने के लिए बगल के गांव में बाइक मांग कर लेकर गए थे। दूसरे दिन उसका शव तालाब में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed