फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body of missing child found in pit, relatives accused of murder

Ballia News: लापता बालक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा किया जाम

Wed, 12 Apr 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing child found in pit, relatives accused of murder
बलिया। छात्रनेता हत्याकांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि चार दिन से गायब नौ वर्षीय बालक का शव पानी भरे गड्ढे में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेजवा दिया। किशोर के शरीर पर लगे जख्म पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस पर शिकायत के बाद भी खोजबीन न करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी एसएन वैभव, थाना प्रभारी पीएन सिंह ने घटना स्थल पर लगे सीसी कैमरे की जांच कर कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद सड़क जाम खत्म हुआ। करीब एक घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना के हनुमानगंज गांव निवासी बिहारी गोंड का नौ वर्षीय पुत्र पवन कुमार चार दिनों पहले बकरी चराने सुबह घर से निकला था। शाम को न लौटने पर परिजनों ने दो दिन तक आसपास के गांव व रिश्तेदारी में खोजबीन की। न मिलने पर 10 अप्रैल को पुलिस को बेटे के गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। बुधवार की सुबह गांव के नई कॉलोनी के पानी भरे गड्ढे के किनारे शव पड़ा देख हड़कंप मच गया। उसकी पहचान चार दिन से गायब पवन के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव की हालत देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा कर दिया और बांस बल्ली से बलिया सिकन्दरपुर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया। इसकी खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। सीओ सिटी एसएन वैभव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed