फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body of married woman found hanging, FIR lodged against in-laws

Ballia News: फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, ससुरालियों पर प्राथमिकी

Fri, 06 Mar 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging, FIR lodged against in-laws
बैरिया। होली के दिन बुधवार को सोनबरसा गांव में विवाहिता सोनम (30) पत्नी मारकंडेय सिंह का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। विवाहिता की मां ने बैरिया थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बैरिया मुहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि थाना सहतवार अंतर्गत महाराजपुर (चांदपुर) निवासी रणजीत सिंह के पुत्री सोनम की शादी सोनबरसा निवासी अनिल सिंह के दूसरे पुत्र मारकंडेय सिंह से दो साल पहले 2023 में हुई थी। विवाहिता के अनुसार शादी के बाद से ही सोनम सिंह व मारकंडेय सिंह के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ दिन पहले ससुराल वालों से झगड़ा-लड़ाई कर सोनम मायके चली आई थी। चार-पांच दिन पहले पति को बुलाकर ससुराल सोनबरसा आ गई। बुधवार की सुबह उसका शव घर में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकता मिला। सूचना पर सीओ मो. फहीम कुरैशी, थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह सोनबरसा पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बैरिया ने बताया कि विवाहिता की मां मंजू देवी निवासी महाराजपुर (चांदपुर) थाना सहतवार की तहरीर पर विवाहिता के पति, सास, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट कर हत्या करने का प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed