फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body of kidnapped youth found in pit, charge of murder, SHO suspended for negligence

अपहृत युवक का शव गड्ढे में मिला, हत्या का आरोप, लापरवाही के आरोप में एसएचओ निलंबित

Sat, 01 Aug 2020 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of kidnapped youth found in pit, charge of murder, SHO suspended for negligence
रेवती। गायघाट निवासी युवक राघवेेंद्र प्रताप सिंह (20) का शव शुक्रवार की रात विशनुपुरा मौजा स्थित ईंट भट्ठे के गड्ढे में उतराया मिला। वह 30 जुलाई से लापता था। युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए गायघाट गांव की प्रधान के पति विजय प्रताप सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर है। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इनमें तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने रात में ही रेवती-सहतवार मुख्य मार्ग पर पूर्वांचल बैंक के पास शव रखकर दो घंटे (10 से 12 बजे तक) नारेबाजी करते हुए जाम लगाया था। एएसपी संजय कुमार तथा सीओ बैरिया अशोक कुमार के समझाने पर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में लापरवाही बरतने पर रेवती एसएचओ शैलेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी मृतक के पिता उपेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 30 जुलाई की शाम करीब पांच बजे पुरानी रंजिश को लेकर उसके पुत्र राघवेंद्र प्रताप सिंह को गांव के ही विजय प्रताप सिंह समेत पांच लोगों ने घर के बाहर से अपहरण कर लिया। पुत्र का अपहरण करते हुए कई लोगों ने देखा और घटना की सूचना दी। इसके बाद हमने रेवती थानाध्यक्ष शैलेश सिंह को सूचना दी लेकिन रेवती थानाध्यक्ष ने कोई कार्यवाही नहीं की।
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार की रात रेवती पुलिस से सूचना मिली कि विशनपुरा मौजा स्थित पुराने ईंट भट्ठे के गड्ढे में शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान पुत्र राघवेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई। पिता ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र की हत्या इन पांचों लोगों ने की है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में राघवेंद्र प्रताप सिंह का शव मिलने के बाद नाराज ग्रामीणों ने शव के साथ रात में ही दस से 12 बजे तक रेवती-सहतवार मुख्य मार्ग पर पूर्वांचल बैंक के पास जाम लगाया। मौके पर पहुंचे एएसपी संजय कुमार तथा सीओ बैरिया अशोक कुमार के समझाने पर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने के आरोप में रेवती एसएचओ को शैलेश सिंह को निलंबित कर दिया। बैरिया सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। गायघाट की प्रधान के पति आरोपी बनाए गए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि राजनैतिक द्वेषवश हम लोगों को बेवजह फंसाया जा रहा है। उन्होंने इस प्रकरण की गहनता से जांच की मांग शासन-प्रशासन से की है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार कुमार का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस अधीक्षक ने प्रथमदृष्टया लापरवाही के आरोप में रेवती एसएचओ को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed