{"_id":"67a8e735950169cef506af1c","slug":"dead-body-of-drowned-youth-found-in-saryu-river-after-five-days-ballia-news-c-190-1-bal1001-133116-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पांच दिन बाद सरयू नदी में डूबे युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पांच दिन बाद सरयू नदी में डूबे युवक का शव मिला
विज्ञापन
सिकंदरपुर। खरीद दरौली पीपा पुल से सब्जी पहुंचाकर वापस आ रही पिकअप चार फरवरी की सुबह सरयू नदी में गिर गई थी। पिकअप सवार एक युवक नदी में डूब गया था। पांच दिन बाद रविवार को उसका शव मिल गया।
थाना क्षेत्र के हरनाटार गांव निवासी अंकित वर्मा (18) और चालक संदीप राजभर निवासी तितौली पिकअप से सब्जी पहुंचाने के बाद खाली गाड़ी लेकर वापस आ रहे थे। पिकअप अनियंत्रित होकर नदी के गहरे पानी में जा गिरी थी। ड्राइवर संदीप बाहर निकल गया था। लेकिन अंकित डूब गया था। परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह बिहार के सिंहपुर से कुछ लोगों ने फोन कर बताया कि नदी के किनारे एक लावारिस शव पड़ा है। नाव के सहारे बिहार के सिंहपुर पहुंचे और उसकी पहचान अंकित वर्मा के रूप में की। इसकी सूचना सिकंदरपुर पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विकास चंद पांडेय ने बताया कि एक शव मिला है। उसकी पहचान परिजनों ने अंकित वर्मा के रूप में की है।