फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body of a youth found under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव

Sat, 05 Sep 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found under suspicious circumstances
चिलकहर क्षेत्र के अधेड़ की संदिग्ध हाल में शव मिलने के बाद हंगामा करते लोग तथा पहुंची पुलिस। - फोटो : BALLIA
चिलकहर। गड़वार थाना के ताखा चौकी अंतर्गत कुकुरहां गांव में मंदिर के समीप शिवपरसन राजभर (47) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उधर, ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि चोगड़ा-चिलकहर मार्ग के कुकुरहां गांव में रामायण राजभर व शिवपरसन राजभर के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार को रामायण के लड़कों ने शिवपरसन को मारापीटा था। इसके बाद कुकुरहां गांव में मंदिर के पास शनिवार को शिवपरसन का शव मिला। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदार व पट्ठीदारों ने शिवपरसन की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस भी हत्या व मौत के बीच उलझी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने घर पर दो छोटे बच्चे क्रमश: रामू (3) व गोलू (2) के साथ रहता था। पत्नी की मौत एक वर्ष पूर्व बीमारी की वजह से हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed