फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body of a woman found covered in blood in the Town Polytechnic campus

टाउन पॉलिटेक्निक परिसर में खून से लथपथ मिला महिला का शव

Sun, 23 May 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman found covered in blood in the Town Polytechnic campus
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के परिखरा स्थित टाउन पॉलिटेक्निक के परिसर में रविवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव खून से लथपथ मिलने पर सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सिटी, बांसडीहरोड थानाध्यक्ष के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पंहुची और जांच में जुट गई। इसके साथ ही आसपास के लोगों से गहनता से पूछताछ की।
विज्ञापन

शहर से सटे परिखरा स्थित टाउन पॉलिटेक्निक के हॉस्टल कैंपस में रविवार की सुबह खून से लथपथ एक महिला का शव पड़ा था। इसकी सूचना पालिटेक्निक के गार्ड ने अपने डायरेक्टर को दिया। डायरेक्टर की सूचना पर एसपी डॉ ताडा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। महिला की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो बदमाशों ने महिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को यहां फेंक दिया होगा। एसपी ने बताया कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। घटना स्थल के मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज को भी देखा जाएगा। इसके अलावा पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed