फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body of a girl found on railway line, case on two

रेलवे लाइन पर युवती का शव मिलने के मामले में दो पर केस दर्ज

Sat, 30 Nov 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl found on railway line, case on two
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के छाता आसचौरा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर तीन दिन पहले एक युवती का शव क्षत विक्षत मिला था। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

27 नवंबर को युवती का शव मिलने की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने उसके शव की शिनाख्त कराई तो पता चला कि उक्त युवती आसचौरा गांव के ददन सिंह की पुत्री सुचित्रा है। मृतका की शादी 30 नवंबर को थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पीएम रिपोर्ट का इंतजार करने लगी। तभी अगले दिन सुचित्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए विवश किया गया है। जिसमें उसके होने वाले पति समेत एक अन्य जालसाज युवक शामिल है। जो खुद को सुचित्रा का प्रेमी बता रहा है और उसके साथ शादी करने का झूठा दावा भी कर रहा है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश कश्यप ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed