फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body found in suspicious circumstances near brick kiln

ईंट भट्ठे के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्घ का मिला शव

Sun, 13 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in suspicious circumstances near brick kiln
नगरा। थाना क्षेत्र के बछईपुर स्थित एक ईंट भट्ठे के समीप रविवार को पूर्वाह्न एक वृद्ध का संदिग्धावस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन शव के दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर निवासी तूफानी राजभर (70) का सुल्तानपुर मोड़ पर मकान है। वे शनिवार से ही घर से लापता थे। रविवार को पूर्वाह्न गांव के लोगों ने ईंट भट्ठे के समीप शव को देख शोर मचाया। इसकी सूचना जब परिजनों को मिली तो पुलिस को सूचना दिए बगैर आनन-फानन में दाह संस्कार की तैयारी करने लगे। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के इकलौते पुत्र हीरालाल की भी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में काफी पहले हो चुकी है। हीरालाल के दो पुत्र हैं डब्लू व बब्लू। डब्लू की दिमागी हालत ठीक नहीं है। बब्लू अपनी पत्नी संग अपने बाबा तूफानी के साथ रह रहा था। तूफानी की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे स्वाभाविक मौत मान रहे हैं तो कुछ लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय का कहना है कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed