फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body found in ballast depot, accused of murder

गिट्टी डिपो में मिला खून से लतपथ शव, हत्या का आरोप

Sun, 29 May 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in ballast depot, accused of murder
गिट्टी डिपो में खून से सना शव मिला हत्या का आरोप
विज्ञापन

हत्या व पैसे और मोबाइल की लूट का पत्नी लगाया आरोप
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसीजयप्रकाश नगर/बैरिया। थाना क्षेत्र के मांझी घाट के निकट एनएच-31 के किनारे एक गिट्टी डिपो में शुक्रवार तड़के युवक का खून से सना शव मिला। मृतक की पत्नी ने पति की ट्रक से कुचलकर हत्या करने का आरोप कुछ लोगों पर लगाया है। जिन पर आरोप लग रहा है वह फरार है और ट्रक भी गायब है।

जयप्रकाश सिंह निवासी चांददियर (लोहा टोला के डेरा) अपने घर से पैसे की व्यवस्था करने की बात कहकर निकले थे। उनकी ससुराल में शादी है, जिसके लिए कपड़ा खरीदना था। शनिवार की सुबह गिट्टी प्लांट में उनका खून से लतपथ शव मिला। पति की मौत की सूचना पर अपने मायके कबीरपार (छपरा) से लौटी पत्नी दुर्गावती देवी ने आरोप लगाया कि पति की यहीं के कुछ लोगों ने ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी है। उसने बताया कि मायके में मंगलवार को शादी है। उसके लिए 20 हजार रुपये उसके पति ने किसी से कर्ज लिया था। इसकी जानकारी उन्होंने फोन करके मुझे दी थी। दुर्गावती देवी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनकी हत्या करने की धमकी कई बार दी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोगों के बालू, शराब की तस्करी में जयप्रकाश सिंह बाधा उत्पन्न कर रहे थे। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed