फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body found in a farm of a semi-depressed youth

अर्धविक्षिप्त युवक का खेत में मिला शव, सनसनी

Mon, 24 May 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in a farm of a semi-depressed youth
भीमपुरा।थाना क्षेत्र के सिउरा गोपालपुर गांव में सोमवार की सुबह अर्धविक्षिप्त युवक का शव उसके खेत में मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। गांव से दो किलोमीटर दूर वीरान खेत में मिले शव के शरीर पर चोट के निशान भी दिखे। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए पट्टीदारों पर जमीन के लिए मारने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिउरा गोपालपुर गांव का रामाश्रय चौहान (48) कुछ समय पहले एक पारिवारिक घटना के बाद अर्धविक्षिप्त सा हो गया। यहां तक कि वह अपनी पत्नी से भी अलग रहने लगा था। रविवार की सुबह उसका पट्टीदारों संग मारपीट भी हुआ था। जिसके बाद दूसरे दिन रामाश्रय का शव गांव से दो किमी दूर खेत में मिला। मौत कैसे हुआ कब हुआ यह लोगों के लिए अबूझ पहेली बनी हुई है। हालांकि घटना स्थल पर मृतक प्लास्टिक पर सोने की स्थिति में मिला, उसके पास पानी का बोतल, फावड़ा व कपड़े मिले हैं। मृतक के मुंह से खून निकल रहा था और शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी देखे गए। शव मिलने की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर लोगों का हुजूम जुट गया। गांव वाले उसके शव पर चोट का निशान देखकर उसकी हत्या की आशंका जताने लगे। मृतक की पत्नी ने पट्टीदारों पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाया है। गांव वालों की मानें तो इसके पूर्व में भी कई बार दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव व पास में मिले फावड़े को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

इंसेट:
- मृतक के बहनोई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों का सही पता लग सके, इसके लिए डबल पैनल की टीम की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

- योगेश यादव, प्रभारी निरीक्षक, भीमपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed