फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dead body found hanging

Ballia News: फंदे पर लटका मिला शव

Sat, 26 Aug 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
dead body found hanging
बैरिया। थाना क्षेत्र के टेंगरही गांव में शौच के लिए निकले लोगों ने गमछे के सहारे पेड़ से लटकते युवक को शव देखकर शोर मचाया। इस पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


टेंगरहीं कमलेश सिंह (45) पुत्र इंद्रदेव सिंह का शव शनिवार की भोर में खेत में पेड़ में गमछे के सहारे लटका मिला। सुबह शौच के लिए गए लोगों ने हो-हल्ला मचाया, जिसके बाद सूचना पर बैरिया पुलिस पहुंची। परिजनों के अनुसार कमलेश सिंह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। बचपन से ही उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार की भोर में घर से चुपचाप निकल गए और खेत में पेड़ से गमछे के सहारे फंदा लगा लिया। परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। इस बाबत एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed