फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dayashankaer wins maximam votes, hanshu minium

सबसे ज्यादा मतों से जीते दयाशंकर, सबसे कम से हंसू

Fri, 11 Mar 2022 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
dayashankaer wins maximam votes,  hanshu minium
बलिया। जनपद की सात विधानसभा सीटों में बलिया नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह ने 26239 मतों से सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं, सबसे कम मतों से बेल्थरारोड सुरक्षित विधानसभा में सुुभासपा प्रत्याशी हंसू राम को 5514 मतों से जीत मिली है। पिछली विधानसभा चुनाव में बलिया नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आनंद स्वरूप शुक्ला ने 40 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

पिछले विधानसभा सभा चुनाव में सबसे कम मतों 1687 से हारने वाली केतकी सिंह ने बांसडीह विधानसभा से इस बार 21134 मतों से जीत दर्ज की है। ये विधानसभा चुनाव 2022 में जनपद की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। पिछले विधानसभा में 33 हजार से ज्यादा मतों से जीतने वाले उमाशंकर सिंह इस बार 6583 मतों से जीत दर्ज कर पाए हैं। ये बताता है कि यहां पर लड़ाई कितनी कांटे की थी। पिछले विधानसभा में सिकंदरपुर से 23 हजार से ज्यादा मतों से जीतने वाले संजय यादव को 11855 और फेफना विधानसभा से 17897 मतों से जीतने वाले उपेंद्र तिवारी इस बार 19354 मतों से चुनाव हारे हैं। पिछली बार बैरिया विधानसभा से 17077 मतों से जीतने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह इस बार कुल 28615 मत ही प्राप्त कर सके हैं।
विज्ञापन

0000000000
कहां कितने मतों से जीते
बलिया नगर-भाजपा- दयाशंकर-26239
बांसडीह-भाजपा-केतकी सिंह-21134
फेफना-सपा-संग्राम यादव-19354
बैरिया-सपा-जयप्रकाश-12951
सिकंदरपुर-सपा-जियाउद्दीन रिजवी-11855
रसड़ा-बसपा- उमाशंकर-6583
बेल्थरा रोड-सुभासपा-हंसूराम-5514
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed