फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Daughter-in-law and mother-in-law died of shock due to bite of poisonous animal

विषैले जंतु के काटने से बहू एवं सदमे से सास की हुई मौत

Tue, 03 May 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law and mother-in-law died of shock due to bite of poisonous animal
बेरुआरबारी। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव निवासिनी को किसी विषैले जंतु ने काट लिया। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह ले गए। स्थिति को गंभीर देख वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही उसकी सास की भी सदमे से मौत हो गई।
विज्ञापन

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव के चंद्रभान सिंह की पत्नी उषा सिंह (55) रविवार की देर शाम फर्श पर गिरा तौलिया उठाने लगी। उसमें छुपे किसी विषैले जंतु उनके हाथ में काट लिया। कुछ काटने के आभास के बाद उनके हाथ में दर्द होने लगा, उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन उन्हें अपने निजी साधन द्वारा बांसडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां स्थित गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जैसी ही इसकी सूचना घर पहुंची तो उनकी सास मुतेश्वरी देवी (93) इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी और सोमवार की भोर में करीब पांच बजे उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed