फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Date of bye-election announced on vacant posts of Gram Panchayats

ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर उप चुनाव की तिथि घोषित

Sun, 19 Jan 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Date of bye-election announced on vacant posts of Gram Panchayats
बलिया। निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश की अधिसूचना के अनुपालन में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने जनपद के ग्राम पंचायतों में सदस्य ग्राम पंचायत व प्रधान के रिक्त पदों पर उप चुनाव की समय सारणी घोषित की है।
विज्ञापन

इनके मुताबिक 23-24 जनवरी सुबह 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 27 जनवरी को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। 28 को सुबह10 बजे अपराह्न 3 बजे तक नाम वापसी और इसके बाद प्रतीक चिंह आवंटन होगा। मतदान 3 फरवरी सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ग्राम पंचायतों के निर्धारित मतदान केंद्रों पर होगी। मतगणना 5 फरवरी सुबह 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी।
विज्ञापन

यहां होंगे उप चुनाव
बलिया। दुबहर ब्लॉक के सहरसपाली गांव के वार्ड संख्या 14 के ग्राम पंचायत सदस्य, रसड़ा ब्लॉक चकचिरकहां वार्ड संख्या एक के ग्राम पंचायत सदस्य, सीयर ब्लाक के ग्राम पंचायत पलिया वार्ड संख्या 7 के ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उप चुनाव होंगे। इसके अलावा मनियर विकास खंड के बड़ागांव व असना गांव के प्रधान पद के लिए उप चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed