फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Data of 24 schools has not been verified on the portal yet

Ballia News: 24 विद्यालयों का डेटा अब तक पोर्टल पर सत्यापित नहीं हो पाया

Tue, 16 Sep 2025 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Data of 24 schools has not been verified on the portal yet
पंदह। जिले के जिन 24 विद्यालयों का डेटा अब तक पोर्टल पर सत्यापित नहीं हो पाया है। संयुक्त निदेशक (अल्पसंख्यक कल्याण) एसएन पांडेय ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को पत्र भेजकर दो कार्य दिवस के भीतर छात्रों के बैंक खाते आधार से लिंक कराने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समयसीमा में यह कार्य पूरा नहीं हुआ तो छात्रों की छात्रवृत्ति बाधित हो सकती है।
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक के पत्र के क्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने जिला विद्यालय निरीक्षक से संबंधित छात्रों का आधार-सीडिंग, एनपीसीआई या एनपीईएसआईओ मैपिंग और यूआईडी सक्रिय कराने की अपेक्षा की है जिनका डेटा पोर्टल पर सत्यापित नहीं हो सका है। कक्षा 9,10 एवं कक्षा 11,12 छात्रवृत्ति-शुल्क प्रतिपूर्ति के प्रथम चरण में बड़ी संख्या में छात्रों का डाटा सत्यापन अधूरा है। इसी कारण पीएफएमएस के माध्यम से सीधे छात्रों के खाते में धनराशि हस्तांतरण में दिक्कत आ रही है। ऐसे में समय से आधार-सीडिंग न होने से पात्र छात्र योजना से वंचित हो सकते हैं। जिले के जिन 24 विद्यालयों का डेटा अब तक पोर्टल पर सत्यापित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

उनमें अंजनी इंटर कॉलेज गोठाई, बीडीयूवी रुद्रावर, डीएवी इंटर कॉलेज बेल्थरारोड, जीएमएएम इंटर कॉलेज बेल्थरारोड, गंगोत्री सरस्वती हाई स्कूल नगरा, इस्लामिया इंटर कॉलेज फेफना, किसान बीयूएमवी सिलहटा रसड़ा, किसान बालिका इंटर कॉलेज सिलहटा रसड़ा, एमडी सेनानी इंटर कॉलेज छोटी विषहर खेज़ुरी, पहलवान बाबा उमावि हजौली चिलकहर, आरआरबी इंटर कॉलेज सागरपाली, राजकीय उमावि कोथ, राम गणेश इंटर कॉलेज सुजानपुर, एसआईसी कोटवारी, एसीआर ज्ञानदीप उमावि, श्रीसुदामा सुखराज इंटर कॉलेज आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed