{"_id":"63137d08149cd97cab7045b8","slug":"daroga-suspended-for-demanding-rs-20-thousand-bribe-in-ballia-woman-appealed-to-cm-yogi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 20 हजार रिश्वत मांगने में दरोगा निलंबित, महिला ने सीएम योगी से लगाई थी न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 20 हजार रिश्वत मांगने में दरोगा निलंबित, महिला ने सीएम योगी से लगाई थी न्याय की गुहार
Sat, 03 Sep 2022 09:43 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 03 Sep 2022 09:43 PM IST
सार
बलिया के सोनाडीह ग्राम निवासी एक महिला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बेल्थरारोड थाने पर तैनात दरोगा पर उत्पीड़न और पैसे मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बलिया में दरोगा निलंबित
विस्तार
बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह ग्राम निवासी महिला ने बेल्थरारोड थाने में तैनात दरोगा पर 20 हजार रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। मामले में महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी राजकरन नय्यर ने आरोपी दरोगा दिनेश शर्मा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि दरोगा ने विदेश में रहने वाले मेरे पति के साथ ही मेरे भाई पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मचा है। सोनाडीह निवासी सरस्वती देवी पत्नी गोपाल ने बताया कि मेरे पति पांच साल से विदेश में हैं। बेल्थरारोड थाने में तैनात दरोगा दिनेश शर्मा ने मेरे पति को फर्जी मुकदमे में फंसा दिया।
विज्ञापन
दरोगा ने मेरे भाई को रात भर थाने में बंद रखा
इस बात को लेकर जब दरोगा से मिली तो उन्होंने पैसे की मांग की। पैसा नहीं देने पर दरोगा ने मेरे भाई को रात भर थाने में बंद रखा और 20 हजार रिश्वत की मांग की। किसी तरह से प्रबंध कर दो हजार रुपये दिए तो मेरे भाई को छोड़ दिया। बाकी बचा पैसा बाद में दरोगा के आवास पर दिया।
विज्ञापन
दरोगा के इस हरकत से परेशान महिला ने पत्र लिखकर सीएम व उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, शनिवार को मामले संबंधित एक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी राजकरन नय्यर ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जांच प्रभावित न हो इसलिए दरोगा पर कार्रवाई की गई है।