फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dangal competition held on Govardhan Pooja, wrestlers show power

गोवर्धन पूजा पर हुई दंगल प्रतियोगिता, पहलवानों ने दिखाया दमखम

Mon, 16 Nov 2020 06:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Dangal competition held on Govardhan Pooja, wrestlers show power
लालगंज के मुरारपट्टी में गोवर्धन पूजा पर दंगल में पहलवान का पगड़ी बांधते पूर्व विधायक जय प्रकाश ? - फोटो : BALLIA
लालगंज। गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी रविवार की शाम दोकटी थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी (लालगंज) के गोवर्धन स्थान पर अंतर्जनपदीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल का उद्घाटन बैरिया के पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

इस दौरान सबसे पहली कुश्ती गाजीपुर के संजय पहलवान और झरकटहा बलिया के आकाश पहलवान के बीच हुई, जो बराबर पर रही। इसके बाद, बक्सर के पप्पू पहलवान और बलिया जिले के गोपालनगर के छोटेलाल पहलवान के बीच कुश्ती हुई। इसमें छोटेलाल पहलवान ने पप्पू पहलवान को पटखनी दी। हृदयपुर निवासी अंकित पहलवान और दतहा के राजेश पहलवान की कुश्ती बराबर पर रही। हृदयपुर के धनज्ञय ने बैरिया के हनुमान को पटखनी दी। इसी तरह, लगभग 12 जोड़ों ने कुश्ती लड़ी। सबसे अंत मे दतहा के मंतोष और इसी गांव के आकाश के बीच हुई, जो बराबरी पर रही। इस दौरान दोनों पहलवानों के कुश्ती से प्रभावित होकर विश्व हिंदू परिषद के गुप्तेश्वर पाठक ने दोनों पहलवानों को पांच-पांच सौ रुपये इनाम स्वरूप दिया। आयोजक मंडल के त्रिलोकी यादव मुरारपट्टी अखाड़ा चलाने वाले केदार यादव ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस मौके पर रविंद्र यादव, अजय राम प्रधान, डोका यादव सहित सैकड़ों की भीड़ उपस्थित रही। रेफरी की भूमिका टेंगरही निवासी संजय सिंह ने निभाया और कमेंट्री कृष्णा यादव ने किया।

लालगंज क्षेत्र के मुरारपट्टी में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में दांव-पेच दिखाते पहलवान।

लालगंज क्षेत्र के मुरारपट्टी में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में दांव-पेच दिखाते पहलवान।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed