फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Damping in coastal villages intensified due to low water level

जलस्तर कम होने से तटवर्ती गांवों में कटान तेज

Sat, 31 Aug 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Damping in coastal villages intensified due to low water level
मनियर। घाघरा नदी के जल स्तर में लगातार हो रही गिरावट से क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गया है। तटवर्ती गांव नवका गांव के पास कटान तेज होने के कारण पहले से बने अस्थायी ठोकर गुरुवार को करीब पचास मीटर धंस गया। इससे गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि घाघरा नदी के समीप बसे तटवर्ती गांव ककरघटा व नवका गांव को कटान से बचाने के लिए शासन स्तर से करोड़ों रुपये खर्च कर बाढ़ आने से पूर्व अस्थायी ठोकर बनाया गया। लोगों को आस जगी की ठोकर बनने से बाढ़ और कटान से निजात मिलेगी। इधर लगभग महीनों से घाघरा नदी के जल स्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी व गिरावट के कारण तटवर्ती क्षेत्र के लोग परेशान हैं। सरकार द्वारा नाइलान की बोरिया में बालू भर कर तटवर्ती गांव नवका गांव में बनाये अस्थायी ठोकर में से करीब पचास मीटर ठोकर गांव निवासी रंगनाथ व राथेश्याम के घर के आगे गुरुवार को धंस गया। ठोकर धंसते ही गांव के लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है। ग्रामीण अब नदी के रुख को टक टकी लगाये बैठे हैं। हालांकि धंसे जगह पर ठेकेदारों द्वारा बोरियां में मिट्टी भर कर डाला जा रहा है। लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। वहीं कटान में तेजी जारी है लोगों ने अस्थायी बने ठोकर पर तरह-तरह के सवाल उठाते रहे। अगर कटान में नरमी नहीं आयी तो भयावह स्थिति हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed