{"_id":"2a36d657be31ce9f99713c829c4e0d8d","slug":"damnation-put-dirt-in-the-kitchen-watching-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई में गंदगी देख लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई में गंदगी देख लगाई फटकार
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 18 Dec 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो दिन पहले रात में जेल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को आशंका थी कि बैरकों में आपत्तिजनक सामान रखे जा रहे हैं। एक बैरक में मोबाइल होने की भी सूचना मिली थी। इसी आशंका के आधार पर सख्ती से जांच-पड़ताल करने आला अफसर जेल पहुंचे थे। जेल में दाखिल होते ही एक-एक बैरकों की छानबीन शुरू कर दी गई।
सभी बैरकों की तलाशी लेने के बाद कैदियों से पूछताछ की गई। उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई। कई कैदियों ने बेहतर भोजन न मिलने और इलाज समय से न होने की शिकायत की। जेल के अस्पताल का भी बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम ने जेल के चिकित्सक से पूछताछ की। दवा वितरण रजिस्टर दुरुस्त न होने पर फटकार लगाई। दवा वितरण में भी हीलाहवाली नहीं करने को कहा।
एसपी ने भी बंदियों का हाल जाना। इस मौके सीजेएम रत्नेश मणि त्रिपाठी और एसीजेएम द्वितीय कुमार प्रशांत सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।