फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dadri mela

जंग हो या फिर इश्क हो, भरपूर होना चाहिए...

Fri, 11 Dec 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 11 Dec 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
dadri mela
‘चाहतों की जरा सी दस्तक पर, दिल का दरवाजा खुल सकता है इश्क ऐसी जुबान है प्यारे, जिससे गूंगा भी बोल सकता है’ डा. कलीम कैसर के इस शेर ने फिजा में शायरी घोल दिया।
विज्ञापन


 इस दौरान शायरों ने एक से बढ़कर शेर पेश किए और पूरी रात लोगों को कभी हंसाया तो कभी उन्हें उनके जवानी के दिनों को याद दिला दी। इसके पूर्व मुख्य मुख्य सीजेएम शोभनाथ सिंह व विशिष्ट अतिथि एडीएम खेमपाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान दर्शकों की वाह-वाह....ने शायरों का खूब हौसला बुलंद दिया।
विज्ञापन



शायर डा. राहत इंदौरी ने ‘न हम सफर न किसी हमनशी से निकलेगा, हमारे पांव का कांटा हमी से निकलेगा, फैसला जो कुछ भी हो मंजूर होना चाहिए और जंग हो या फिर इश्क हो, भरपूर होना चाहिए’ पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अबरार काशिफ  ‘कभी-कभी तो तेरा गम कमाल करता है, सफर में भी घर की तरह देखभाल करता है’, निर्मल दर्शन के शेर ‘कोई तो मेरे साथ कदम दो कदम चलो, चाहे खुशी चले या फिर खुशी का भ्रम चले’, नीतिश तवारी ने ‘छाये ये कैसा करिश्मा हो गया, टूटकर मैं ओर पुख्ता हो गया, फिर चुनावों की घड़ी नजदीक थी, फिर किसी सूबे में दंगा हो गया’ सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।


इसके बाद बारी आई हंसाने की तो सुंदर मालेगांवी ने कह डाला कि ‘इश्क तो बेहिसाब कर डाला, खुदको बासी कबाब कर डाला, घेर के मुझ को मेरे सालों ने, अगला-पिछला हिसाब कर डाला’ सुनाकर दर्शकों इतना गुदगुदाया कि हंसकर वे लोटपोट होते रहे। इस मौके पर कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्त, अलीम खां सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed