फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dadri Fair will be held from 18 to 13 December

18 से 13 दिसंबर तक लगेगा ददरी मेला

Fri, 12 Nov 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dadri Fair will be held from 18 to 13 December
ददरी मेले के आयोजन को लेकर सीडीओ प्रवीण वर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि 18 नवम्बर से 13 दिसम्बर तक कुल 25 दिनों तक यह मेला लगेगा। सीडीओ ने कहा कि मेले में यह सुनिश्चित किया जाए कि प्लास्टिक का प्रयोग न हो।
विज्ञापन

बताया कि मेला को चार सेक्टर में बांटा गया है। साफ सफाई के लिए 75 सफाई कर्मचारी लगे होने की जानकारी मिलने पर ईओ को निर्देश दिया कि इनकी संख्या बढ़ाकर 150 से अधिक की जाए। मेले में पर्याप्त कूड़ादान व मोबाइल शौचालय की व्यवस्था हो। गंगा घाट पर महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। मेला में सड़क, पानी, प्रकाश की समुचित व्यवस्था संग फॉगिंग मशीन भी चलवाते रहें। सुरक्षा के दृष्टिगत मेले के प्रवेश व निकास द्वार के अलावा बीच में कुछ महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के भी निर्देश दिए। पुलिस कंट्रोल रूम व पूछताछ केंद्र स्थापित करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

दुकान आवंटन में नहीं मिलनी चाहिए कोई शिकायत
बलिया। दुकान आवंटित करने को लेकर सीडीओ ने कहा कि पूरी पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए दुकानों का आवंटन किया जाए। इसमें कहीं कोई शिकायत मिली तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को कैंप लगाने व एंबुलेंस की व्यवस्था रखने को निर्देशित किया। मेले में लगने वाले झूलों को समय-समय तक चेक करते रहने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि मेले में खाने-पीने की शुद्ध सामग्री ही उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसदीय खेल के आयोजन की रूपरेखा बनाने को लेकर हुई बैठक
बलिया। संसदीय खेल के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए सीडीओ प्रवीण वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में जिला क्रीडाधिकारी अतुल सिंहा ने बताया कि 17 वर्ष से कम एवं अधिक, दो आयु वर्गों की यह प्रतियोगिता ग्रामीण, ब्लॉक, तहसील, अंतर तहसील व जिला स्तर पर होगी। इसके लिए खेल व शिक्षा विभाग की कमेटी बनेगी, जो पूरी प्रतियोगिता को कराएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में मौजूद अधिकारियों से आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की। कहा कि आगामी 15 नवम्बर को फिर बैठक होगी, जिसमें संसदीय खेल के आयोजन की रूपरेखा पर अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed