फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dadri fair hit by Michong, programs postponed till 12th

Ballia News: मिचौंग की चपेट में आया ददरी मेला, 12 तक स्थगित हुए कार्यक्रम

Thu, 07 Dec 2023 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Dadri fair hit by Michong, programs postponed till 12th
चक्रवर्ती तूफान मिचौंग का प्रभाव बलिया के ददरी मेले पर भी दिखाई देने लगा है। बृहस्पतिवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश से दुकानदार हलकान रहे। मेला परिसर में जल जमाव और कीचड़ होने से भारतेंदु कला मंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को समिति ने 12 दिसंबर तक स्थगित कर दिया है। इससे दुकानदारों और कला प्रेमियों में मायूसी का माहौल है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के कारण ददरी मेले के भारतेंदु कला मंच पर आयोजित कार्यक्रमों के आयोजन की तारीखों में फेरबदल किया गया है। 07 से 12 दिसंबर तक के कार्यक्रमों को स्थगित किया गया है, जिनको आगे की तारीखों में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed