फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cyclist student killed in truck collision

Ballia News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत

Thu, 22 Dec 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cyclist student killed in truck collision
बैरिया-सुरेमनपुर मार्ग स्थित रानीगंज स्थित बैंक के समीप ट्रक की जद में आने से हुई बालक की मौत के ब? - फोटो : BALLIA
बैरिया। बैरिया-सुरेमनपुर मार्ग पर रानीगंज के इलाहाबाद बैंक के सामने बृहस्पतिवार की सुबह 11 वर्षीय छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। छात्र कोचिंग के लिए जा रहा था। छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, ट्रक की हवा निकाल दी ताकि ट्रक लेकर कोई भाग नहीं सके। सूचना पर पहुंचे सीओ उस्मान, एसएचओ धर्मवीर सिंह ने ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन

दुबहड़ थाना क्षेत्र के रामपुर तितही गांव निवासी हरिश्चंद्र वर्मा का बेटा शिवम वर्मा (11) बैरिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी नाना देवेंद्र वर्मा के घर रहकर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए कोचिंग कर रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे चिउड़ा लादकर ट्रक रानीगंज बाजार आ रहा था। धनुष यज्ञ मेले के कारण बाजार में भीड़भाड़ थी। ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। सड़क किनारे साइकिल से जा रहे शिवम को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ड्राइवर संजय यादव निवासी पादरी औद्योगिक नगर बक्सर ट्रक छोड़कर भागना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। वहीं, ट्रक की हवा निकाल दी। घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्र हो गई, जिससे जाम लग गया। मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल के समझाने पर लोग शांत हुए। पुलिस ने शव, ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया। मृतक की मां पूजा देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नो एंट्री के समय रानीगंज बाजार में ट्रक कैसे घुसा, इसे लेकर कुछ देर के लिए लोगों ने थाने के सामने सड़क जाम की कोशिश की लेकिन पुलिस ने सभी को शांत करा दिया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार में ट्रक चला रहा था। इससे यह दुर्घटना हुई है। आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

बैरिया- सुरेमनपुर मार्ग स्थित रानीगंज बैंक के समीप ट्रक की जद में आने से हुई बालक की मौत की सूचना प

बैरिया- सुरेमनपुर मार्ग स्थित रानीगंज बैंक के समीप ट्रक की जद में आने से हुई बालक की मौत की सूचना प- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed