फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cyclist dies after being hit by uncontrolled truck

अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Sun, 29 May 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cyclist dies after being hit by uncontrolled truck
अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार की मौतगड़वार। स्थानीय कस्बे के त्रिकालपुर तिराहे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। ग्राम प्रधान प्रभुनाथ ने परिजनों के साथ थाने में तहरीर दी। खरहाटार गांव के राकोपुर मौजा निवासी मनोज राजभर (35) पुत्र स्व.सोमेश्वर राजभर रविवार की शाम को अपने गांव राकोपुर से साइकिल से गड़वार किसी कार्य के लिए आ रहे थे। अभी गड़वार कस्बा के त्रिकालपुर तिराहे पर स्थित पुलिस पिकेट के समीप पहुंचा ही था कि फेफना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया और दूर तक घसीट दिया। इससे साइकिल सवार व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए आनन फानन में पुलिस वाहन द्वारा रतसर सीएचसी लेकर चले गए। चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर थाने पहुंची पत्नी रेनू के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मनोज राजभर मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। इनके दो पुत्र व एक पुत्री है। परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

दो कार की आपसी टक्कर में एक महिला समेत आठ जख्मी
चौकिया मोड़। बेल्थरा रोड सिकन्दरपुर मार्ग पर रविवार की सुबह मझवलिया गांव के सामने कार से कार की भिड़ंत में कार में सवार एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। आनन फानन में लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायलों सभी लोग को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार उभाव थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही कार की एक दूसरे कार से टक्कर हो गई। जिसमें सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भीमहर गांव निवासी वेद प्रकाश सिंह(32), सुगा देवी (65), जसवंत सिंह(37), रजनीश सिंह(18), वेद प्रकाश सिंह (32) तथा गड़वार थाना क्षेत्र के बदनपुरा गांव निवासी अभिषेक श्रीवास्तव(35), विजय प्रकाश(32) व अजीत प्रकाश (28) घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रही कार की आपस में टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। कार सवार सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed