फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cycling student dies after being crushed by a dumper in ballia

बलिया में हादसा: डंपर से कुचल कर साइकिल सवार छात्रा की मौत, कोचिंग से पढ़कर लौट रही थी घर

Sat, 19 Feb 2022 06:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Feb 2022 06:22 PM IST
सार

दो बहन एक भाई में सबसे बड़ी कृतिका बीए पास करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Cycling student dies after being crushed by a dumper in ballia
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

बलिया के रसड़ा कोतवाली के कोटवारी गौरा पंथी बाबा मार्ग स्थित सरकारी ट्यूबवेल के समीप शनिवार की दोपहर डंपर ने साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया। आसपास के लोग उसे सीएचसी ले गए जहां इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


फेफना थाने के गौरा निवासी कृतिका सिंह (22) पुत्री विनोद सिंह मां कात्यायनी कोचिंग सेंटर से पढ़कर साइकिल से घर जा रही थी। गौरा की तरफ से मिट्टी से लेकर जा रहे डंपर ने उसे सामने से कुचल दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां छात्रा ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

दो बहन एक भाई में सबसे बड़ी कृतिका बीए पास करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। कृतिका की मौत की खबर लगने के बाद उसकी मां सुनीता सिंह एवं उसके भाई अनुराग सिंह बहन रागिनी सिंह का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed