फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cyber thugs cheated 20 thousand in the name of Prime Minister's residence

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर साइबर ठगों ने 20 हजार ठगे

Mon, 11 Jul 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cyber thugs cheated 20 thousand in the name of Prime Minister's residence
बैरिया। प्रधानमंत्री आवास देने का झांसा देकर ठगों ने एक महिला से 20 हजार रुपये ठग लिए। सोनवबरसा गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित सोनी देवी ने बताया कि उनके मोबाइल पर फोन करके शुक्रवार को बताया गया कि आपका प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है। 20 हजार रुपये तत्काल गूगल पे से भेजिए। दो लाख सत्तर हजार रुपये आपके खाते में तुरंत भेज दिया जाएगा। आप आवास बनवा लीजिएगा। सोनी देवी ने गूगल पे के माध्यम से 20 हजार रुपये भज दिए। पैसे पाने के लिए उन्होंने संपर्क करना शुरू किया तो पुराना मोबाइल नंबर बंद मिला। उसके बाद सोनी विकास खंड कार्यालय मुरली छपरा पर पहुंचीं और प्रधानमंत्री आवास के विषय में जानकारी ली। कर्मचारियों ने बताया कि आपके साथ ठगी हुई है। इस तरह से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत नहीं होता है। इसके लिए पैसे नहीं लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed