फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   current se advocate ki maut

करेंट की जद में आने से अधिवक्ता की मौत

Wed, 07 Dec 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 07 Dec 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
current se advocate ki maut
electricity - फोटो : Demo Pic
कस्बा के पानी टंकी रोड निवासी रसड़ा तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता बुधवार की दोपहर करेंट के जद में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने झुलसे अधिवक्ता को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के समय अधिवक्ता के नाती के टूटे हाथ को दिखाने के लिए उसकी पत्नी, बेटा और बहु मऊ गए हुए थे।  
विज्ञापन



रसड़ा कस्बा के पानी टंकी रोड  निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह उम्र (60) अपने घर में सुबह  नहाने के लिए गए। मोटर चालू करते समय वे करेंट की चपेट में आकर झुलस गए। इसकी जानकारी उस समय हुई जब उनका एक मुवक्किल उनके घर पहुंचा। मुवक्किल ने जब उनका दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
विज्ञापन


उसने आसपास के लोगों को ये बात बताई जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देेेखा कि अधिवक्ता मोटर के पास झुलस कर गिरे हुए थे। लोगों ने उन्हें तत्काल रसड़ा सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता के नाती के टूटे हाथ को चिकित्सक को दिखाने के लिए पत्नी, बहु, और बेटा बुधवार सुबह में ही मऊ निकल गए थे। अधिवक्ता की मौत की खबर जैसे की मऊ गए परिवार के सदस्यों को मिली उनके होश उड़ गए। वे तत्काल घर पहुंचे। उधर घटना की खबर रसड़ा कोर्ट पहुंचते ही शुभचिंतक मृतक के घर पहुंचने लगे।


शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अमर बहादुर सिंह, द्वारिका सिंह, रमेश त्रिपाठी, विपिन चंद्र  श्रीवास्तव, मनिंद्रण कांत तिवारी, इनल सिंह, सुनील चौरसिया, शैलेश सिंह, रामेंद्र सिंह, दीनानाथ यादव, शिशिर श्रीवास्तव, जाहिद जमाल, ध्रुवजी, शिवजी  तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed