{"_id":"64d133e29487d856a900647f","slug":"current-landed-in-the-fan-mother-died-son-scorched-ballia-news-c-190-1-bal1001-1136-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पंखे में उतरा करंट, मां की मौत, पुत्र झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पंखे में उतरा करंट, मां की मौत, पुत्र झुलसा
विज्ञापन
रसड़ा। गाजीपुर जनपद के शिऊरी अमहट स्थित इलेक्ट्रिक की दुकान में पंखे में करंट उतर जाने से सोमवार की भोर में मां और बेटा दोनों झुलस गए। परिजन आनन फानन में दोनों को रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मां कुसुम देवी (30) को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुत्र की हालत ठीक है। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के परसिया नंबर दो निवासी संजय गुप्ता पत्नी कुसुम देवी बच्चों संग सपरिवार शिउरी अमहट गाजीपुर में रहकर इलेक्ट्रिक की दुकान करता है। सुबह चार बजे भोर में संजय मंदिर में पूजा करने गया था। कुसुम देवी अपनी दुकान की साफ सफाई करने गई थी। साफ सफाई करते स्टेट पंखे में करंट उतर जाने से कुसुम देवी एवं पास खड़ा उनका तीन वर्षीय पुत्र विक्रम विद्युत करंट की चपेट में आ गया।
इससे मां बेटे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। संजय गुप्ता पूजा करने के बाद आया घर आकर कर देखा कुसुम एवं विक्रम जमीन पर पड़े हुए है। शोर पर पहुंचे आसपास के लोगो ने मां बेटे को अस्पताल लाया। इलाज के दौरान कुसुम देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विक्रम ठीक था। मौत की खबर लगते ही परसिया एवं शिउरी अमहट में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों में कोहराम मच गया।