{"_id":"625b0371a963e857fa65628c","slug":"current-caused-by-high-tension-line-death-of-young-man-ballia-news-vns6486798198","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन से लगा करंट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन से लगा करंट, युवक की मौत
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन से लगा करंट, युवक की मौत
मझौवां। हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ अनुसूचित बस्ती में टेंट उतारते समय छत के समीप से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी मई माह में शादी होने वाली थी।
रामगढ़ निवासी गोविंद राम (24) एक टेंट वाले के यहां मजदूरी करने के लिए गया था। वह एक मकान में टेंट का सामान समेट रहा था। इसी दौरान लोहे की पाइप छत के पास से गुजरने वाली 11 हजार वोल्ट की लाइन से छू गई। लोगों ने किसी तरह पाइप हटाकर उसे छुड़ाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। गोविंद पांच भाई व तान बहनों में चौथे नंबर पर था। गोविंद की शादी मई महीने में ही होने वाली थी। उसकी मौत से परिवार में मातम पसर गया है।