फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   cultural

चौथी व अंतिम सोमवारी को शिवालयों में उमड़ा भक्तों का रेला

Mon, 12 Aug 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
cultural
बलिया। सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को नगर से लेकर ग्रामीणांचलों के शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा। ने भांग, धतूरा, वेलपत्र, भस्म आदि चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्घि की कामना की। इस दौरान कुछ भक्तों ने शिवलाय व अपने घरों में भगवान भोले का गंगाजल व दूध से रूद्राभिषेक किया। इसके साथ ही घंट-घडिय़ाल बजाकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से देवघर जा रहे कांवरियों का जत्था भी दिन भर बाबा बालेश्वर नाथ व बाबा भृृगु के दरबार में पहुंच पूजन-दर्शन कर रवाना हुए। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर बाबा बालेश्वर नाथ सहित जनपद के प्रमुख मंदिरों पर महिला व पुरुष पुलिस बल भारी मात्रा में भोर से ही मौजूद रही। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा और खुफिया विभाग के लोग भी सादे वेश में मंदिर व उसके आसपास मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर के बालेश्वर मंदिर, गोलारोड स्थित कैलास धाम मंदिर, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर व भृगु मंदिर पर तीन बजे भोर से ही बाबा के भक्तों का तांता लगा रहा। इसके अलावा नगर से सटे देवकली गांव स्थित देवकलेश्वर मंदिर, नगरी स्थित नटकेश्वर मंदिर, मिड्ढा के बाजार व गोरथाना के पोखरा स्थित शिव मंदिर, निधरिया स्थित पंच मंदिर, हनुमानगंज स्थित कपलेश्वर मंदिर पर शिव भक्तों का भोर से ही तांता लगा रहा। ग्रामीण क्षेत्र के दिउली स्थित बाबा बालखंडी नाथ, छितौनी स्थित बाबा छितेश्वर नाथ, सहतवार कस्बा स्थित पंच मंदिर, असेगा स्थित शोकहरण नाथ, कारो स्थित कामेश्वर नाथ, कोटवा स्थित बाबा मुक्ति नाथ, रसड़ा स्थित श्रीनाथ व लखनेश्वर डीह, बड़सरी स्थित अवनी नाथ, भड़सर स्थित दु:खहरण नाथ, व्यासी स्थित हरिहर नाथ, नगवां स्थित नागेश्वर नाथ, इब्राहिमपट्टी स्थित अवभूतेश्वर नाथ, बांसडीह कस्बा स्थित भुटेश्वर व रघुवेश्वर नाथ, थम्हनपुरा स्थित बाबा धर्मेश्वर नाथ मंदिर पर बाबा के भक्तों ने वेलपत्र, भांग, धतूरा, भस्म, चंदन, फूल-माला, प्रसाद आदि चढ़ाकर पूजन-अर्चन कर परिवार के मंगलमय की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घंट-घडिय़ाल बजाकर हर-हर महादेव का उद्घोष किया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर बालेश्वर मंदिर के अंदर व बाहर भारी मात्रा में महिला व पुरुष पुलिस के जवान तैनात रहे। इसके अलावा खुफिया विभाग के जवान सादे वेश में चक्रमण करते रहे।
शिवालयों में पूजन-अर्चन के बाद किया गया जलाभिषेक
रेवती। श्रावण की अंतिम सोमवारी पर नगर तथा क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। श्रद्घालुओं ने विभिन्न शिवालयों में पूजन-अर्चन कर भगवान भोले का जलाभिषेक किया। नगर के उत्तर टोला स्थित बुढ़वा शिव मंदिर, नागा बाबा का पोखरा स्थित शिवालय, बड़े गढ़ के पास स्थित शिवालय, ठाकुर बाड़ी, महादेव स्थान, बाजार स्थित जोड़ा शिव मंदिर, गायघाट स्थित बुढ़वा शिव, छोटे शिव मंदिर तथा क्षेत्र के अन्य शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ भोर से ही लगी रही।
पूजन-अर्चन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बेल्थरारोड। सावन के अंतिम सोमवार को नगर क्षेत्र के शिवमंदिरों में पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु नर- नारियों ने देवाधिदेव को बिल्वपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा आदि विविध सामग्रियों से पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। नगरीय क्षेत्र के मानस मंदिर, बिचला पोखरा स्थित शिवमंदिर, बस स्टेशन शिवचौक के अलावा सोनाडीह, चैनपुर गुलौरा, खैराखास, तुर्तीपार, बेल्थराबाजार, हल्दीरामपुर आदि विभिन्न ग्रामों में श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का जलाभिषेक किया। कई स्थानों पर भक्ति गीत- संगीत के साथ ही सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का क्रम भोर से ही शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। दिन भर घंटा- घडि़याल गूंजते रहे। बोलबम और हर-हर महादेव के उद्घोष से वायुमंडल गूंज उठा।
विभिन्न शिवालयों में श्रद्घालुओं ने किया जलाभिषेक
क्रासर:::
सावन के चौथे और आखिरी सोमवार को मंदिरों में रही भक्तों की भारी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
दया छपरा। श्रावण मास के अंतिम सोमवारी को जालंधर बाबा शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं के गगनभेदी शिव के नारों से संपूर्ण इलाका शिवमय हो गया। श्रद्धालु माथे पर गंगाजल, हाथों में फूल धतूरा बेलपत्र भांग आदि तरह-तरह के पत्र पुष्प लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूण्य अर्जित किए। भीड़ का आलम यह रहा कि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
वहीं मंदिर समिति के राजा पाण्डेय, बाला जी, चन्दन गुप्ता, ध्रुप शर्मा, अमन आदि श्रद्धालुओं को सुविधा देने में जुटे रहे। उधर, बाबा धाम शुभनथही स्थित ब्रम्हलीन संत इसानानंद सरस्वती पशुपति बाबा आश्रम पर दूर-दूर से श्रद्धालु पहुुंचे और जलाभिषेक किया। इसके अलावा चिंतामणि राय के टोला स्थित केसरी दास बाबा की कुटी पर स्थित शिवाला, ग्राम सभा जगदेवा के मिश्र गिरि की मठिया, दया छपरा मठिया, जमालपुर पुलिया के पास स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभौिषेक किया।
गंगा जल लेकर तिलेश्वर बाबा का किया जलाभिषेक
चिलकहर। बाबा तिलेश्वर नाथ धाम कुकुरहा पर सावन के अंतिम सोमवार की सुबह से ही जल चढ़ाने वाले व पूजन अर्चन करने वाले श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, यही नहीं बल्कि लोग बलिया गंगा जी से जल लेकर पैदल पहुंचकर बाबा तिलेश्वर नाथ पर जल चढ़ाया। वहीं इस दौरान भव्य मेले का भी आयोजन रहा, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती रही। उधर आदि श्री शिव शक्ति चारों धाम आश्रम धर्मनगरी योगीडीह पर भी रविवार के दिन ही बलिया गंगा जी से जल लेकर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कुरेजी स्थित समाधि बाबा मंदिर प्रांगण से पैदल चल कर डीजे की धुन पर नाचते हुए पहुंचकर चारों धाम मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान भव्य जुलूस के साथ हाथी घोड़े भी इस जल यात्रा में शामिल रहे। वहीं मंदिर पहुंचकर लोगों ने स्वामी परमेश्वर आनंद सरस्वती जी महाराज उडि़या बाबा का भी आशीर्वाद लिया।
मंदिरों पर लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता
रतसर। सावन माह के अंतिम सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा अर्चना व शिवलिंग की जलाभिषेक के किए श्रद्धालुओं का तांता दिनभर लगा रहा। क्षेत्र के अगरधत्त नाथ मंदिर बीका भगत भुनेश्वर महादेव मंदिर व एतिहासिक व पौराणिक स्थल धनौती स्थित धनेश्वरनाथ धाम महादेव मंदिर पर सोमवार को भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव के अनुगुंज व भक्ति भावना से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुजन मंदिर पहुंच पंक्तिबद्ध हो शिव का जलाभिषेक किया। इसी क्रम में जनऊपुर स्थित तारकेश्वरनाथ, जगदेवपुर में फकनेश्वर नाथ शिवधाम पर भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। सुरक्षा के मद्देनजर धनेश्वरनाथ महादेव मन्दिर पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। चौकी इंचार्ज योगेन्द्र प्रताप सिंह अपने दल-बल के साथ मन्दिर सहित क्षेत्र में चक्रमण करते रहे।

फोटो सहित
बाबा का जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी भीड़
रसड़ा। सावन के अंतिम सोमवारी को क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों पर हर-हर महादेव के बीच पूजा अर्चन कर बाबा को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का दिन भर तातां लगा रहा। ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल लखनेश्वरडीह किला स्थित बाबा लखनेश्वर महादेव मंदिर पर अर्धरात्रि से ही श्रद्धालु महिला, पुरुष, युवतियों व युवाओं की भीड़ उमड़ी रही। इसी प्रकार श्रीनाथ बाबा मठ अमली बाबा, स्टेशन रोड सहित ग्रामीण अंचलों कोटवारी छितौनी के शिव मंदिरों पर भी दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed