{"_id":"68b73047bdff42117405fa6c","slug":"crpf-jawan-dies-of-brain-haemorrhage-ballia-news-c-190-1-bal1001-147303-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ब्रेन हैमरेज से सीआरपीएफ के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ब्रेन हैमरेज से सीआरपीएफ के जवान की मौत
विज्ञापन
लालगंज। चंदौली जिले में कार्यरत क्षेत्र के भुआल छपरा गांव निवासी सीआरपीएफ के एएसआई जवाहर लाल गुप्ता को ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज हो गया। इलाज के दौरान जवान की मौत होने पर शव पैतृक गांव पहुंचा। सैकड़ों की भीड़ इकट्ठी हो गई। राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार सती घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र ने दी।
दोकटी थाना क्षेत्र के भुआल छपरा गांव निवासी जवाहर लाल गुप्ता (50) पुत्र केदार गुप्ता सीआरपीएफ में कार्यरत थे। ड्यूटी इस समय चंदौली में थी। ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज हुआ। सहकर्मियों ने वाराणसी अस्पताल पहुंचाया। दस दिनों तक इलाज चला। एक सर्जरी भी हुई थी। उसके बाद जवान ने दम तोड़ दिया। शव को अंतिम संस्कार के लिए सती घाट ले जाया गया। विभाग के जवानो ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुखाग्नि बड़े पुत्र अमित गुप्ता ने दी। विभागीय अधिकारी दिनेश तिवारी ने बताया कि जवान के अंतिम संस्कार के लिए विभाग ने 75 हजार धनराशि प्रदान की गई। शेष लाभ विभागीय नियमों के अनुसार परिवार को दिया जाएगा।