{"_id":"6849cf4d5921e4338b0869c4","slug":"crpf-jawan-died-in-the-line-of-duty-ballia-news-c-190-1-ana1001-141780-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सीआरपीएफ के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सीआरपीएफ के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया)। थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान विनोद राय का ड्यूटी के दौरान बुधवार को निधन हो गया।
भतीजे नीरज राय के अनुसार, बटालियन के अधिकारियों ने फोन कर विनोद राय की मौत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि
विनोद (48) असम के कामाख्या में तैनात थे। हाल ही में वे अपनी बटालियन के साथ अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के लिए कश्मीर पहुंचे थे। बुधवार की सुबह ट्रेन से कश्मीर पहुंचने के बाद बटालियन को अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए जाना था। तभी विनोद कुमार की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां होने लगीं। साथियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विनोद राय अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को सिसोटार गांव के पास सरयू नदी के तट पर किया जाएगा।