{"_id":"61c74bf761aa204516039955","slug":"crpf-and-cag-won-their-matches-ballia-news-vns6299540161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ और सीएजी ने जीते अपने मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ और सीएजी ने जीते अपने मुकाबले
विज्ञापन
खेल निदेशालय की ओर से नरहीं में चल रही अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता के चौथे दिन सीआरपीएफ जालंधर और सीएजी दिल्ली ने अपने रोमांचक मुकाबले जीत लिए। रविवार को पहला मुकाबला यूनाइटेड क्लब सिवान और पंजाब पुलिस के मध्य होगा। दूसरे मैच में सीएजी दिल्ली व कस्टम मुम्बई की टीमें आमने-सामने होंगी।
शनिवार को पहला मुकाबला सीआरपीएफ जालंधर और उड़ीसा के मध्य खेला गया। समाजसेवी सुरेंद्र नाथ राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया शुरुआत की। मुकाबले में एकमात्र गोल मैच के 26वें मिनट में सीआरपीएफ जालंधर के लिए ए. अमुमाचा ने किया। इसके बाद उड़ीसा ने लगातार आक्रमण बनाए रखा, लेकिन गोल करने में सफलता हाथ न लग सकी और अन्तत: सीआरपीएफ जालंधर 1-0 से विजयी रही। पहले मैच में रेफरी की भूमिका अनिल गुलिया, असिस्टेंट रेफरी प्रसोनजीत मण्डल व संजय रॉय ने निभाई। रेफरी एसेसर की भूमिका में अब्दुल हनीफ रहे।
दूसरा मैच सीएजी दिल्ली व चांदनी क्लब कोलकाता के मध्य हुआ। मैच में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के डीन प्रोफेसर विनय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच का पहला गोल सीएजी दिल्ली के असरूद्दीन ने 14वें मिनट में किया। दीपांकर सरकार ने पेनाल्टी मिलने का लाभ उठाते हुए 57वें मिनट में कोलकात्ता का खाता खोला और मैच एक एक की बराबरी पर जा पहुंचा। आखिरी मिनट में सीएजी के मुमताज ने बेहतरीन गोल कर सीएजी दिल्ली को 2-1 से विजय दिला दी। दूसरे मैच में रेफरी किशोर गंगाराम चौधरी, असिस्टेंट रेफरी मोहम्मद इस्माइल खान व सुनील टोपो ने निभाई।
विज्ञापन
इस दौरान क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, नीरज राय, अजय प्रताप साहू, मुकेश व अरविंद कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का फाइनल 28 दिसंबर को खेला जाएगा।