फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Crowds gathered at river ghat for tonsure ceremony halting traffic on roads in ballia

UP: मुंडन संस्कार...नदी घाट पर उमड़ी भीड़, सड़कों पर वाहनों की रुकी रफ्तार; छह घंटे तक 20 किमी लंबा जाम

Thu, 26 Feb 2026 07:24 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 26 Feb 2026 07:24 PM IST
सार

Ballia News: जाम में छोटे9बड़े वाहन सड़कों पर रेंगते रहे, वहीं एम्बुलेंस की गाड़ी दुल्हन की 17 वाहन जाम में फंसे थे, उन्हे निकलवाने में लोग भी परेशान दिखे। भीषण जाम में बक्सर ट्रेन पकड़ने जाने वाले ज्यादा परेशान रहे। 

विज्ञापन
Crowds gathered at river ghat for tonsure ceremony halting traffic on roads in ballia
भीषण जाम में फंसे वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Traffic: मुंडन संस्कार के कारण बृहस्पतिवार को शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। भरौली गोलंबर एनएच 31 पर ढ़ाई घंटे तक 20 किलोमीटर व बक्सर पटना एनएच 922 पर 15 किलोमीटर जाम रहा। 

विज्ञापन




स्कूल जाने वाले बच्चे विद्यालय देर से पहुंचे। वहीं, हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा गंगा घाट पर भारी भीड़ ने पूरे इलाके को मेले में तब्दील कर दिया। गंगा तट से लेकर मुख्य मार्ग तक अव्यवस्था साफ नजर आई। भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि एनएच-31 बलिया-बैरिया मार्ग पर पचरुखियां से दुबे छपरा तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


चित्तूपांडेय क्रांसिंग बंद से बहेरी तक लगा जाम
मुंडन संस्कार के कारण पूरे शहर के चौराहा जाम की चपेट में रहा। रेलवे क्रासिंग बंद होने से रोडवेज की तरफ जाने वाले वाहनों के कारण बहेरी तक जाम लग जा रहा है। जाम के कारण लोग छोटे वाहन कटहल नाला पुल के दूसरे लेने से आवाजाही कर रहे हैं। चौराहा पर तैनात ट्रैफिक जवान वाहनों को विशुनीपुर जगदीशपुर होेते हुए ओवरब्रिज होकर भेज रहे थे। उसके बावजूद वाहनों की लंबी कतार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरौली गोलंबर पर सुबह छह बजे मुंडन संस्कार के वाहन आने से भीषण जाम लग गया। बिहार के बक्सर व भरौली दोनों तरफ वाहनों की लंबा जाम लगा रहा। जाम में फंसे रंजन केशरी निवासी करनामेपुर ब्रम्हपुर बक्सर ने बताया कि मेरी शादी सोहांव गांव में रात में हुई सुबह दुल्हन को लेकर घर जा रहा हूं लेकिन भरौली गोलंबर से पहले ही जाम में एक घंटे से फंसा हुआ हूं। 

Trending Videos

लोग हुए परेशान

राकेश निवासी चक्की बक्सर ने बताया कि मैं इटही गांव में शादी कर अपनी दुल्हन को लेकर अपने गांव जा रहा हूं लेकिन भरौली गोलम्बर पर डेढ़ घंटे से जाम में फंसे हैं। रणजीत व्यास निवासी कोपवा रतसड़ ने बताया कि बेटे के मुंडन संस्कार के लिए उजियार गंगा तट पर जा रहा हूं भरौली में एक घंटे से जाम में हूं। 

सिकरीया गांव निवासी बब्बन यादव,नगरा निवासी संतोष यादव, सागरपाली निवासी राजकुमार ने बताया कि बेटे का मुंडन संस्कार करने उजियार घाट जाना है लेकिन एक घंटे से अधिक हो गया है जाम में फंसे हुए हैं। मुंडन संस्कार की 186 से अधिक वाहनों घंटों जाम में फंसे रहे। वहीं दुल्हन की 17 गाड़ियां भी घंटों जाम में रहीं। 

रेंगते रहे वाहन

मुंडन संस्कार में जाने वाली गाड़ियां उजियार गांव के सकरे रास्ते में घुस गई जिससे गांव की सड़कों का आवागमन प्रभावित हो गया। छोटे वाहनों को ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस वे से जाना पड़ा। बक्सर बलिया गाजीपुर आने जाने वाले यात्रियों को घंटों जाम में बिताना पड़ा बहुत से यात्रियों को बक्सर रेलवे स्टेशन से ट्रेनें छूट गई। स्कूल जाने वाले बच्चे भी समय से विद्यालय नहीं पहुंच पाए।

इस संबंध में नरही थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बक्सर में उत्पाद विभाग द्वारा वाहनों में शराब चेकिंग करने व मुंडन संस्कार में शामिल होने वाले गाड़ियों के संख्या में इजाफा होने के कारण थोड़ी देर जाम लगा लेकिन पुलिस की तत्परता से आवागमन बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed