फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Crowd of people taking bath at Maldepur Ganga Ghat

माल्देपुर गंगा घाट पर हो रही स्नान करने वालों की भीड़

Sun, 23 Oct 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Crowd of people taking bath at Maldepur Ganga Ghat
सागरपाली। क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर कार्तिक मास होने के कारण गंगा स्नान करने वाले क्षेत्र के अलावा नगर के लोगों की भीड़ हो रही है। लेकिन गंगा घाट की स्थिति सही नहीं है। गंगा की धार अलग है और बहुत अधिक पानी है। हादसों के लिए भी यह घाट बहुत चर्चित है। इसके बावजूद यहां कोई प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन

माल्देपुर गंगा घाट पर कार्तिक माह में क्षेत्र के हैबतपुर, जलालपुर, माल्देपुर, खोरी पाकड़, चंद्रशेखर नगर, रामपुर महावल के अलावा शहर के भी लोग भी गंगा स्नान करने पहुंचते हैं। सुबह में स्नान करने वालों की भारी भीड़ होती है। गंगा किनारे सब्जी की खेती करने वाले सुरेश राम का कहना है इस घाट पर कहीं काफी कम तो कहीं बहुत गहरा पानी है और इसके चलते यह घाट खतरनाक हो गया है। कुछ दिन पहले एक महिला अधिक पानी में चले जाने के कारण डूबने लगी थी। इसे क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से बचा लिया गया। इस तरह के हादसे इस घाट पर आए दिन होते हैं। कुछ दिनों बाद भी छठ पूजा को लेकर भी भारी भीड़ होगी। ऐसे में इस घाट पर प्रशासन की ओर से माकूल इंतजाम करना चाहिए। इस बाबत फेफना के थानाध्यक्ष पारसनाथ सिंह ने बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं था। गंगा स्नान करने वाले लोगों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed