फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Crowd of leaders started increasing in municipal offices, asking dues

Ballia News: नगरपालिका के कार्यालयों में बढ़ने लगी नेताओं की भीड़, पूछ रहे बकाया

Sun, 18 Dec 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Crowd of leaders started increasing in municipal offices, asking dues
बलिया। चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। ऐसे में अध्यक्ष और वार्ड सभासद के दावेदारों की हलचल भी बढ़ गई है। दावेदारों ने जहां अपनी पार्टी के आला अधिकारियों को अपना आवेदन देकर टिकट मांगा है। वहीं, नगर पालिका के कार्यालय में पहुंचकर खुद पर बकाया पूछ रहे हैं। इतना ही नहीं, बकाया जमा करने के लिए विभिन्न विभागों के कर अधीक्षकों से गठजोड़ में लगे हैं। साफ है कि दावेदारों को पर्चा भरने के साथ नो ड्यूज की रसीद लगाना अनिवार्य है। अगर कोई दावेदार कर्जदार पाया गया तो उसका पर्चा रद्द हो सकता है।
विज्ञापन

जिले में दो नगर पालिका और 10 नगर पंचायत हैं। मौजूदा समय में 195 वार्ड और 422 बूथ हैं। तीन लाख 46 हजार मतदाता हैं। जिले की आबादी करीब 22 लाख से अधिक है। नगर निकायों का लोगों पर 15 करोड़ से अधिक गृह और जलकर बकाया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के कर्मचारी समय-समय पर अभियान चलाकर करों की वसूली करते हैं लेकिन वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कम ही हो सकी है। तमाम लोगों ने अपना बकाया जमा नहीं किया है लेकिन निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हुई है। ऐसे में अध्यक्ष और सभासद पद की दावेदारी पेश करने वाले लोगों ने नगर पालिका कार्यालयों के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। दावेदारों ने अपना बकाया जमा करने के लिए कर अधीक्षकों से संपर्क कर रहे हैं। अगर दावेदार पुराना बकाया जमा नहीं करेंगे तो वह चुनाव में खड़े नहीं हो सकेंगे। दावेदारों को पर्चा भरने के साथ ही नो डयूज की रसीद भी लगानी होगी। इससे पता चल सकेगा कि उन पर कोई बकाया नहीं है। यदि कोई व्यक्ति चुनाव में खड़ा होना चाहता है तो वह समय रहते बकाया जमा कर सकता है। नामांकन के अंतिम दिन तक उनका बकाया जमा कर लिया जाएगा। इसके बाद बकायेदारों को नोटिस दिया जाएगा और फिर आरसी भी काटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल निकाय चुनाव के लिए संभावित दावेदार कर जमा करने और एनओसी लेने के लिए आ रहे हैं। चुनाव से पहले दावेदारों को अपना कर भरना होगा और नगर पालिका से एनओसी लेना होगा। नामांकन से पहले अंतिम तिथि तक कर जमा किया जाएगा। - एसपी सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed