फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Crowd of alcohol buyers

शराब खरीदने वालों की उमड़ी भीड़

Mon, 04 May 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Crowd of alcohol buyers
बलिया। लॉकडाउन-3 में सोमवार को शराब की दुकानें नगर में जैसे खुली, वैसे ही लोगों की भीड़ दुकानों पर उमड़ पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सोशल डिस्टेंस का पालन करने का निर्देश दिया। चेताया कि अगर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जाता है तो उस दुकान को तत्काल बंद करा दिया जाएगा। नगर के बसुंधरा मार्केट स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर शराब खरीदने वालों की भीड़ अचानक इतनी बढ़ गई कि दुकानदार को दुकान का शटर गिराना पड़ गया। बता दें कि दुकान खुलने से पहले ही शराब खरीदने वालों की भीड़ लंबी लग गई थी। जब दुकान खुला तो पुलिसकर्मी उपस्थित नहीं रहे जिससे दुकान खुलने के साथ ही शराब खरीदारों की की भीड़ उ4मड़ पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को सोशल डिस्टेंस कराते हुए कतार में खड़ा कराया तब शराब की बिक्री शूरु हुई। हालांकि अन्य शराब की दुकानों पर कुछ भीड़ कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed