फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Criminals should be behind bars, movable and immovable property of gangsters should be attached: Akhilesh Kumar

अपराधी हो सलाखों के अंदर, गैंगस्टरों की चल-अचल संपत्ति हो कुर्क: अखिलेश कुमार

Fri, 09 Jun 2023 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Criminals should be behind bars, movable and immovable property of gangsters should be attached: Akhilesh Kumar
बलिया। आईजी आजमगढ़ रेंज अखिलेश कुमार ने शुक्रवार को निरीक्षण के दूसरे दिन पुलिस लाइन व मनियर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी राजकरन नय्यर व एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी मौजूद रहे। सभी क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर पेंच कसे। कहा कि थाना में आने वाले महिला संबंधित अपराध में तत्काल मुकदमा दर्ज हो। जमीन विवाद में पुलिस पार्टी न बने। आईजीआरएस को राजस्व टीम के साथ जमीनी विवाद का निपटारा करने और पुराने आपराधिक लंबित मामले को तत्काल निस्तारण करने व अपराधी किसी भी हालत में बाहर न रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके पूर्व, सुबह में पुलिस लाइन मैदान में आयोजित परेड में भाग लिया, जवानों को बदलते दौर में खुद को तंदरूस्त रखने के गुर बताएं। लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई का निर्देश दिया। बरसात के पूर्व जलजमाव से निकासी के लिए पर्याप्त मोटर बढ़ाने को कहा। रिटार्यड पुलिसकर्मियों संग बैठक कर उनकी समस्या जानी और जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारियों को जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और तस्करी के कारोबार को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिले में पूर्व में हुई हत्या , डकैती, लूट, नकबाजी एवं महिला संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के विरूद्ध गुण्ड़ा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पेशेवर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलवाने एवं गैंग पंजीकृत कराने की कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट के तहत जिन पर कार्रवाई की गई हो उनकी अपराध द्वारा अर्जित चल-अचल संपत्तियों का पता लगाकर कुर्की की प्रकिया करने का निर्देश दिया। प्रभारियों को चेताया कि औचक निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में कमियां मिलने पर संबंधित अफसर की जवाबदेही होगी। शराब तस्करी के मामले को देखते हुए बार्डर वाले इलाके के थानों की ओर से रात्रि गश्त तेज करने व तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई को कहा।

आईजी अखिलेश कुमार ने दोपहर बाद मनियर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान अपराध रजिस्टर, आर्डर बुक, जनसुनवाई रजिस्टर का निरीक्षण किया। सभी को अपना काम ईमनदारी पूवर्क करने को कहा। आईजी ने थाना क्षेत्र के सभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठकर समस्याएं सुनी और उसे जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। पुलिसकर्मियों व चौकीदारों की समस्या का जल्द निस्तारण का भरोसा जताया। पुलिसकर्मियों को बीट की कार्यप्रणाली अभिसूचना व मुखबिर तंत्र को मजबूत रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed