{"_id":"571100174f1c1b6a074a6b01","slug":"yuvak-ko-commander-ne-kuchala","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ लगा रहे युवक को कमांडर ने कुचला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौड़ लगा रहे युवक को कमांडर ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 15 Apr 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के श्रीरामपुर महाविद्यालय गेट के सामने शुक्रवार की सुबह दौड़ रहे एक युवक को तेज गति से आ रही कमांडर जीप ने पीछे से कुचल दिया। उसे जख्मी हाल में तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पिंडहरा निवासी रुपेश यादव (20) प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की सुबह बलिया-बांसडीह मार्ग पर दौड़ रहा था।
उसका लक्ष्य सेना तथा पुलिस में भर्ती होना था। वह जैसे ही श्रीरामपुर महाविद्यालय के पास पहुंचा कि पीछे से तेज गति से आ रही कमांडर जीप ने उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृत युवक बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह सेना और पुलिस में भर्ती होने के उद्देश्य से प्रतिदिन दौड़ता था। उसे क्या पता था कि शुक्रवार की सुबह मेरा अंतिम दिन होगा। मृत युवक अपने चार भाई-बहनों में छोटा था। उसके माता-पिता का एक साल पूर्व निधन हो चुका था।