फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   vivahita ki sandigdha halat me maut

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 26 Feb 2017 07:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 26 Feb 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
vivahita ki sandigdha halat me maut
- फोटो : File Photo
थाना क्षेत्र के निकासी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। देर शाम तक थाने में दोनों पक्षों में सुलह का प्रयास जारी रहा। भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरौली निवासी हरीशचंद्र राम की पुत्री बेबी की शादी नगरा थाना क्षेत्र के निकासी गांव निवासी ब्रह्मदेव के पुत्र राजू से चार वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन



शादी के दो वर्ष बाद राजू का गौना हुआ था। इसके बाद से बेबी ससुराल में रहती थी। रविवार की प्रात: बेबी की हालत खराब हो गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही मायके वाले बेटी के ससुराल निकासी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाने में देर शाम तक सुलह समझौते का प्रयास जारी रहा। इस बाबत क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्रीराम ने बताया कि मैं चुनाव ड्यूटी में हूं। घटना की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed