फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   vivahita ki maut

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Wed, 05 Oct 2016 07:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 05 Oct 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
vivahita ki maut
क्षेत्र के चंदायर गांव में मंगलवार की देरशाम एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस मामले में चाचा ने थाने में दहेज हत्या की तहरीर दी। पुलिस इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में अंत्यपरीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन



चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम सुजायत निवासी मृतका के चाचा प्रकाश राजभर ने पुलिस को दिए गए तहरीर दी कि है कि उसकी भतीजी चंदन पुत्री सुभाष राजभर की शादी विगत 22 अप्रैल 2016 को मनियर थाना क्षेत्र के चंदायर गांव निवासी शिवजी राजभर के पुत्र वीरेंद्र राजभर से हुई थी
विज्ञापन


। शादी के तीन माह बीतने के बाद से ही ससुरालवाले दहेज के लिए चंदन को बार-बार प्रताड़ित कर रहे थे। चंदन से फोन से इसकी सूचना अपने माता-पिता को दी। पिता जब चंदन की विदाई कराने के गए तो ससुरालीजनों ने इंकार कर दिया। वहीं ससुरालवालों केे दबाव में चंदन ने बताया कि सब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की शाम किसी दूसरे व्यक्ति से पता चला कि चंदन की मौत हो गई है। उसे देखने के बाद मामला संदिग्ध लगा। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं लड़के पक्ष के लोगों का कहना है कि लड़की के पेट में गैस होने के कारण दर्द हो गया। उसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था कि इसी बीच चंदन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस बावत संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि लड़की पक्ष से तहरीर मिली है। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।  शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed