फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   uproar over the death of the farmer

सर्पदंश्ा से किसान की मौत पर हंगामा

Mon, 10 Aug 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Mon, 10 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
uproar over the death of the farmer
एंटी वेनम के अभाव में किसान सुदामा वर्मा (54) की सर्पदंश से हुई मौत पर जिला अस्पताल में रविवार की देर रात जमकर हंगामा हुआ। रात में ही विधायक उपेंद्र तिवारी के समर्थक और घर वालों ने सीएमओ दफ्तर घेर लिया। बाद में कार्रवाई के आश्वासन पर लोग माने। किसान के पिता ने चार स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मामला गड़वार के थुम्भा उत्तमपुर गांव का है।
विज्ञापन


किसान सुदामा वर्मा को रविवार देर रात करीब ढाई बजे सोते समय सांप ने डंस लिया। घर वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां पता चला कि एंटी वेनम ही नहीं है। ऐसे में डाक्टरों ने उन्हें मऊ स्थित फातिमा अस्पताल रेफर कर दिया। इससे परेशान लोगों ने यह जानकारी विधायक उपेंद्र तिवारी को दी।
विज्ञापन


रात में ही विधायक प्रभारी सीएमएस डा. आरएन उपाध्याय और वरिष्ठ फीजिशियन डा. एसपी राय को लेकर इमरजेंसी पहुंच गए। इसके बाद सुदामा वर्मा को दुबारा भर्ती कर इलाज शुरू किया गया लेकिन उनकी हालत बिगड़ती चली गई। विधायक ने सीएमओ डा. पीके सिंह को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी डीएम और सीडीओ को दी। इसी बीच प्रभारी सीएमएस ने मेडिकल स्टोर से एंटी वेनम दवा मंगवाई, लेकिन इससे पहले ही भोर में करीब चार बजे सुदामा की मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोगों और विधायक के समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया।


जानकारी मिलने पर सीओ सिटी सुरेशचंद्र रावत, शहर कोतवाल संदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराज विधायक और परिवार वालों को शांत कराया। सुदामा के पिता पारसनाथ ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ समेत चार स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed